Snapchat Se Paise Kaise Kamaye – आज के समय में शायद ही कोई ऐसा स्मार्टफोन यूजर होगा जो अपने मोबाइल में Snapchat का इस्तेमाल न करता हो। अभी के समय में हम सभी स्नैपचैट का इस्तेमाल दोस्तों के साथ Streak बनाने, फोटो क्लिक करने और तरह-तरह के Filters का इस्तेमाल करने के लिए करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि जिस Snapchat App पर आप अपना जरुरी टाइम बरबाद कर रहे हैं, उसी Snapchat से आप हर महीने काफी अच्छा पैसे भी कमा सकते हैं?
जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे है! आज का समय पहले के समय से काफी ज्यादा ही बदल गया है। आज लोग सिर्फ समय बिताने के लिए ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, बल्कि आज ऐसे भी कई लोग है जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके हर महीने पैसे भी कमा रहे है। यदि आपको लगता है कि सिर्फ YouTube या Instagram से ही पैसे कमाया जा सकता हैं, तो आपको बता दूं कि आज के समय में Snapchat भी पैसे कमाने का एक बेस्ट प्लेटफार्म बन चुका है।
यदि आप एक स्टूडेंट हैं, हाउसवाइफ हैं या फिर पार्ट टाइम कोई काम करके एक्स्ट्रा इनकम करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होने वाला है। क्यूंकि आज के इस पोस्ट पर में आपको Snapchat App Se Paise Kaise Kamaye के वो सभी Genuine तरीके बताऊंगा, जिसका इस्तेमाल करके हर महीने आप काफी अच्छा कमाई आसानी से कर सकते है। तो यदि आप भी Snapchat का इस्तेमाल करते है, तो चलिए Snapchat से पैसे कैसे कमाए के तरीके के बारे में जानते है।
#) Data Entry Se Paise Kaise Kamaye
#) Mobile Se Paise Kaise Kamaye
#) Student Paise Kaise Kamaye
Snapchat App से पैसे कमाने के लिए क्या चाहिए?
#) Snapchat App से पैसे कमाने के लिए आपके पास एक अच्छा कैमेरा वाला स्मार्टफोन का होना जरुरी है।
#) इसी के साथ आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन का भी होना काफी जरुरी है।
#) बैंक अकाउंट – और आप जो कमाई करेंगे उसे लेने के लिए आपके पास एक बैंक अकाउंट का होना भी जरुरी है।
यदि आपके पास ऊपर बताय गए ये सभी चीजें हैं, तो आप Snapchat App पर काम शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। तो चलिए अब Snapchat से पैसे कमाने के सभी बेस्ट तरीकों के बारे में अच्छे से जानते हैं।
Snapchat Se Paise Kaise Kamaye

आज के समय में Snapchat App पर कम्पटीशन Instagram Reels या फिर YouTube Shorts के मुकाबले थोड़ा कम है। इसलिए Snapchat प्लेटफार्म पर ग्रो करना दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से थोड़ा आसान है। नीचे मैंने स्नैपचैट से पैसे कमाने के सबसे बेहतरीन तरीके बताए हैं, जिन्हें पढ़कर आप आज से ही अपना काम शुरू कर सकते हैं –
स्नैपचैट से पैसे कमाने के तरीके और अनुमानित आय
| # | कमाने का तरीका | संभावित कमाई |
|---|---|---|
| 1 | Snapchat Spotlight के जरिए | ₹10,000 – ₹50,000+ |
| 2 | Affiliate Marketing करके | ₹5,000 – ₹25,000+ |
| 3 | Sponsorship के माध्यम से | ₹15,000 – ₹1,00,000+ |
| 4 | Snapchat Lens/Filter बनाकर | ₹20,000 – ₹50,000+ |
| 5 | Refer and Earn ऐप्स के जरिए | ₹3,000 – ₹8,000+ |
| 6 | दूसरे सोशल मीडिया को प्रमोट करके | निर्भर करता है |
| 7 | Account Manager बनकर | ₹10,000 – ₹25,000+ |
1. Snapchat Spotlight के जरिए
स्नैपचैट से डायरेक्ट पैसे कमाना है, तो Snapchat Spotlight सबसे अच्छा और ऑफिशियल तरीका है। Spotlight बिल्कुल Instagram Reels और YouTube Shorts की तरह ही है, जहां 60 सेकंड तक के शॉर्ट वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं।
स्नैपचैट अपने क्रिएटर्स को मोटिवेट करने के लिए Snapchat Creator Fund चलाता है। Spotlight पर कोई ओरिजिनल और क्रिएटिव वीडियो अपलोड की जाए और वह वायरल हो जाए, यानी उस पर अच्छे व्यूज आने लगें, तो उसके बदले पैसे देता है, जिसे Crystals कहा जाता है। Crystals जमा हो जाने पर उन्हें डॉलर में कन्वर्ट करके सीधे बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है।
ध्यान दें – Spotlight से पैसे कमाने के लिए उम्र कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए, वीडियो में किसी दूसरे प्लेटफॉर्म (जैसे TikTok या Instagram) का वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए, और कंटेंट बिल्कुल ओरिजिनल होना चाहिए।
Spotlight की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए सिर्फ स्मार्टफोन ही काफी है। वीडियो मोबाइल से ही शूट और अपलोड की जा सकती हैं। मोबाइल से कमाई के और तरीकों के लिए Mobile Se Paise Kaise Kamaye पोस्ट भी पढ़ सकते है।
2. Affiliate Marketing करके

एफिलिएट मार्केटिंग आज के समय में ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे लोकप्रिय तरीका है। स्नैपचैट पर अच्छे-खासे व्यूज आते हैं, या दोस्तों का एक बड़ा नेटवर्क मौजूद है, तो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए अच्छी कमाई आसानी से कर सकते है। इसके लिए Amazon, Flipkart या Myntra जैसी ई-कॉमर्स साइट्स के एफिलिएट प्रोग्राम को फ्री में जॉइन करना होता है।
इसके बाद वहां के किसी भी प्रोडक्ट, जैसे गैजेट्स, कपड़े या किताबें, का लिंक जनरेट करके अपनी Snapchat Story या Snaps में शेयर किया जा सकता है। कोई भी उस लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरीदता है, तो उसका कुछ कमीशन मिलता है। Flipkart से जुड़ी कमाई के बारे में अलग से पूरी जानकारी के लिए Flipkart Se Paise Kaise Kamaye पोस्ट भी पढ़ सकते है।
3. Sponsorship
स्नैपचैट प्रोफाइल पर अच्छे व्यूज आते हैं और सब्सक्राइबर्स की संख्या ज्यादा है, तो बड़ी-बड़ी कंपनियां और ब्रांड्स खुद संपर्क करती हैं। Sponsorship में किसी कंपनी के प्रोडक्ट, ऐप या सर्विस के बारे में अपनी स्नैपचैट स्टोरी या Spotlight में बताना होता है, जिसके बदले कंपनी अच्छे पैसे देती है। स्पॉन्सरशिप का अमाउंट व्यूज पर निर्भर करता है। स्टोरी पर 10,000 से 20,000 व्यूज आने पर भी एक प्रमोशन के ₹3,000 से ₹10,000 तक आसानी से चार्ज किए जा सकते हैं।
4. Snapchat Lens या Filter बनाकर
स्नैपचैट पर कुत्ते, बिल्ली या ब्यूटी वाले फिल्टर का इस्तेमाल तो सभी करते हैं, लेकिन खुद के फिल्टर बनाकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं। स्नैपचैट का एक ऑफिशियल सॉफ्टवेयर है, जिसे Lens Studio कहा जाता है। इसे कंप्यूटर में डाउनलोड करके नए-नए AR (Augmented Reality) फिल्टर डिजाइन किए जा सकते हैं।
बनाए गए फिल्टर लोगों को पसंद आते हैं और वायरल हो जाते हैं, तो कई बड़े ब्रांड्स अपने बिजनेस के प्रमोशन के लिए कस्टमाइज्ड फिल्टर बनवाने के लिए संपर्क करते हैं। Fiverr या Upwork जैसी फ्रीलांसिंग वेबसाइट्स पर भी Snapchat Filter Creator के तौर पर काम करके विदेशी क्लाइंट्स से डॉलर्स में कमाई की जा सकती है।
5. Refer and Earn Apps के जरिए
अभी ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं, तब भी स्नैपचैट से पैसे कमाए जा सकते हैं। इंटरनेट पर Upstox, Groww, Google Pay, PhonePe जैसे कई भरोसेमंद ऐप्स मौजूद हैं, जो Refer and Earn का विकल्प देते हैं। इन Real Paise Kamane Wala Apps का रेफरल लिंक कॉपी करके अपनी Snapchat Story में लगाया जा सकता है, या सीधे दोस्तों को Snap के जरिए भेजा जा सकता है। कोई भी उस लिंक से ऐप डाउनलोड करके अकाउंट बनाता है, तो प्रति रेफरल ₹100 से ₹500 तक की कमाई हो जाती है।
6. अपना YouTube Channel या Blog प्रमोट करके
कोई YouTube चैनल है या आप कोई ब्लॉग चलते है, तो स्नैपचैट एक ट्रैफिक मशीन का काम कर सकता है। नए YouTube वीडियो का टीज़र या ब्लॉग पोस्ट का लिंक अपनी Snapchat Story पर शेयर किया जा सकता है। इससे स्नैपचैट की ऑडियंस YouTube या साइट पर जाती है, जिससे व्यूज बढ़ते हैं और आखिर में Google AdSense के जरिए ज्यादा कमाई कर सकते है। घर बैठे ब्लॉगिंग और YouTube जैसे और भी कई तरीकों के लिए Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye पोस्ट पढ़ सकते है।
7. Social Media Account Manager बनकर
जिस तरह Instagram और Facebook के अकाउंट मैनेज करने के लिए सोशल मीडिया मैनेजर की जरूरत होती है, उसी तरह कई बड़े Snapchat क्रिएटर्स और ब्रांड्स को भी अपना अकाउंट हैंडल करने के लिए लोगों की जरूरत होती है। Snapchat के फीचर्स, Spotlight एल्गोरिदम और ट्रेंड्स की अच्छी समझ है। तो दूसरों के अकाउंट मैनेज यानी वीडियो अपलोड करना, कैप्शन लिखने और रिप्लाई करने का काम करके ₹15,000+ कमाए जा सकते हैं। यह पार्ट टाइम काम स्टूडेंट्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए कमाई के और तरीकों के लिए Student Paise Kaise Kamaye पोस्ट पढ़ सकते है।
Author’s Warning – (Mistakes to Avoid)
ऑनलाइन पैसे कमाने के लालच में अक्सर लोग गलत रास्ते अपना लेते हैं, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। Snapchat इस्तेमाल करते समय इन 3 बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:
-
व्यूज या फॉलोअर्स खरीदने से बचें (Fake Followers)
कई वेबसाइट्स पैसे लेकर Snapchat पर फॉलोअर्स या Spotlight पर व्यूज बढ़ाने का दावा करती हैं। इन्हें कभी भी पैसे नहीं देने चाहिए। Snapchat का एल्गोरिदम काफी स्मार्ट है, वह फेक व्यूज को आसानी से पकड़ लेता है, जिससे अकाउंट हमेशा के लिए बैन भी हो सकता है।
-
स्कैम लिंक्स पर क्लिक न करें
Snapchat पर कई बार अनजान लोगों के मैसेज आते हैं, जिनमें लिखा होता है कि किसी लिंक पर क्लिक करके 1000 रुपये जीते जा सकते हैं। ये पूरी तरह फ्रॉड होते हैं। ऐसे लिंक्स पर क्लिक करने से अकाउंट हैक हो सकता है या बैंक डिटेल्स तक चोरी हो सकती हैं।
-
कॉपी-पेस्ट कंटेंट न डालें
Spotlight से पैसे कमाने के लिए किसी दूसरे क्रिएटर की वीडियो या Instagram Reels डाउनलोड करके सीधे Snapchat पर नहीं डालनी चाहिए। हमेशा खुद का कंटेंट बनाना चाहिए, वरना Creator Fund से एक भी रुपया नहीं मिलेगा।
Snapchat Se Paise Kamane Ke Fayde
- कम कॉम्पिटिशन: Instagram और YouTube की तुलना में यहां अभी क्रिएटर्स कम हैं, इसलिए वीडियो वायरल होने के चांस ज्यादा रहते हैं।
- ग्लोबल ऑडियंस: Snapchat पूरी दुनिया में इस्तेमाल होता है, इसलिए विदेशी ऑडियंस को टारगेट करके एफिलिएट मार्केटिंग से डॉलर्स में भी कमाई की जा सकती है।
- फेसलेस काम: कैमरे के सामने आना पसंद नहीं है, तो भी Memes, Facts या Gadgets की वीडियो Spotlight पर डालकर भी आप आसानी से ऑनलाइन पैसे कमा सकते है।
Snapchat Se Paise Kaise Kamaye (F.A.Qs)
1. क्या Snapchat सच में पैसे देता है?
हां बिल्कुल! Snapchat अपने Spotlight Creator Fund के जरिए ओरिजिनल और वायरल कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को सच में पैसे, यानी Crystals के रूप में, देता है।
Snapchat पर कितने व्यूज पर पैसे मिलते हैं?
Snapchat पर पैसे कमाने का कोई फिक्स व्यूज क्राइटेरिया नहीं है, लेकिन आमतौर पर Spotlight वीडियो पर 24 घंटे के अंदर लाखों व्यूज आ जाएं और वह ट्रेंड करने लगे, तभी Snapchat की तरफ से रिवॉर्ड मिलता है।
3. Snapchat से पैसे कमाने के लिए कितने फॉलोअर्स चाहिए?
Spotlight, एफिलिएट मार्केटिंग या रेफरल लिंक से पैसे कमाने के लिए किसी खास फॉलोअर्स की जरूरत नहीं होती, बस कंटेंट पर व्यूज आने चाहिए। हालांकि Sponsorship के लिए कम से कम 10,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स होना फायदेमंद रहता है।
4. Snapchat पर Crystals क्या होते हैं?
Crystals Snapchat की वर्चुअल करेंसी है। Spotlight वायरल होने पर Snapchat रिवॉर्ड के तौर पर Crystals देता है। 10,000 Crystals जमा होने पर इन्हें लगभग $100, यानी करीब ₹8,300 के बराबर कैश में बैंक अकाउंट में विड्रॉल किया जा सकता है।
5. क्या बिना चेहरा दिखाए Snapchat से पैसे कमाए जा सकते हैं?
हां, Facts, Motivational Quotes, Gaming Clips या Product Review की Spotlight बनाकर और उसमें एफिलिएट लिंक लगाकर बिना चेहरा दिखाए भी अच्छी कमाई की जा सकती है।
निष्कर्ष –
अगर सोशल मीडिया पर सिर्फ समय बर्बाद कर रहे है, तो उम्मीद करता हूं कि इस Snapchat Se Paise Kaise Kamaye पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल सही तरीके से करके कैसे ऑनलाइन कमाई कर सकते हैं। इस पोस्ट में मैंने बिना किसी इन्वेस्टमेंट के Snapchat से कमाई करने के जितने भी प्रैक्टिकल तरीके के बारे में बताए हैं, अगर आप उन पर अच्छे से और कंसिस्टेंसी के साथ काम करते हैं, तो आप जल्द Snapchat से पहली कमाई कर सकते है। ऑनलाइन कमाई के कुछ और भरोसेमंद तरीकों के लिए Google Se Paise Kaise Kamaye पोस्ट भी पढ़ सकती है। अगर आपके मन में इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो आप मुझे नीचे कमेंट करके बेझिझक पूछ सकते हैं।

Souradeep इस ब्लॉग के Content Writer है। जो 4 सालों से कंटेंट राइटिंग कर रहे है। यह इस ब्लॉग पर पैसे कैसे कमाएं से संबंधित पोस्ट लिखते है। और इन्होंने Commerce बैकग्राउंड से पढ़ाई की है। जिस कारण Make Money से जुड़े पोस्ट अच्छे से रिसर्च करके लिखते है।