Yuva Sathi Scheme 2026: पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ चुकी है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो ममता बनर्जी सरकार आपके लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ (Banglar Yuva Sathi Scheme 2026) योजना लेकर आई है।
पहले यह योजना अगस्त में शुरू होने वाली थी, लेकिन West Bengal की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने युवाओं को राहत देते हुए इसे 1 अप्रैल 2026 से ही लागू करने का फैसला किया है। सबसे जरूरी बात यह है कि इसके लिए आवेदन फॉर्म 15 फरवरी से भरना शुरू हो जाएगा।
तो यदि आप पश्चिम बंगाल से है तो ये सरकारी योजना आपके लिए फायदेमंद होने वाला है। आज के इस आर्टिकल पर में आप सभी को बताऊंगा कि इस Banglar Yuva Sathi Scheme 2026 सरकारी योजना का लाभ किसे मिलने वाला है, फॉर्म कहां जमा करना होगा और साथ ही युवा साथी योजना में कौन से डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने हैं।
Yuva Sathi Scheme 2026 (Highlights)
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | बांग्लार युवा साथी (Banglar Yuva Sathi) |
| राज्य | पश्चिम बंगाल (West Bengal) |
| लाभार्थी | बेरोजगार युवा (21-40 वर्ष के बिच) |
| आर्थिक सहायता | ₹1,500 / Month |
| आवेदन शुरू | 15 फरवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 26 फरवरी 2026 |
| योजना लागू होगी | 1 अप्रैल 2026 से |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन |
बांग्लार युवा साथी योजना क्या है (What is Banglar Yuva Sathi Scheme?)
West Bengal सरकार ने अंतरिम बजट 2026 में इस बांग्लार युवा साथी सरकारी योजना की घोषणा की थी। इसका मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल के उन बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है, जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा पास कर ली है लेकिन अभी तक उन सभी लोगों को नौकरी नहीं मिली है।
इस सरकारी योजना के तहत, पात्र युवाओं को सरकार की तरफ से ₹1,500 की मासिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपनी जॉब सर्च या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकें।
Banglar Yuva Sathi Eligibility

आवेदन करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि आप इसके लिए एलिजिबल हैं या नहीं। तो अब यदि इस सरकारी योजना के Eligibility की बात करें तो –
- उम्र सीमा (Yuva Sathi Age Limit): आवेदक की उम्र 21 से 40 साल के बीच होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: युवा का कम से कम Class 10 पास होना अनिवार्य है।
- निवासी: आवेदक पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- बेरोजगारी: आवेदक के पास कोई सरकारी या फिर निजी पक्की नौकरी नहीं होनी चाहिए।
कृपया ध्यान दें (Important): अगर आप पहले से राज्य सरकार के किसी अन्य स्कीम (जैसे लक्ष्मी भंडार या फिर अन्य किसी पेंशन योजना) का लाभ उठा रहे हैं, तो आप इस सरकारी योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
हाँ, अगर आपको केवल स्कॉलरशिप मिलती है (जैसे- ऐक्यश्री, मेधाश्री, शिखाश्री या स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-स्कॉलरशिप), तो आप काफी आसानी से “बांग्लार युवा साथी” सरकारी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
How to Apply for Banglar Yuva Sathi Scheme
बांग्लार युवा साथी के इस सरकारी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन रखी गई है ताकि हर जरूरतमंद तक यह सरकारी योजना काफी आसानी से लोगों के बिच पहुंच सके।
- तारीख (Banglar Yuva Sathi Last Date To Apply): बांग्लार युवा साथी योजना की आवेदन फॉर्म 15 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक स्वीकार किया जाएंगे।
- कहां जाना होगा: Yuva Sathi Scheme में आवेदन करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। आपको इस योजना में आवेदन करने के लिए वहीं जाकर फॉर्म लेना है और वहीं फॉर्म जमा करना है।
बांग्लार युवा साथी योजना की जरूरी डॉक्यूमेंट्स
बांग्लार युवा साथी योजना में आवेदन करने के लिए कैंप में जाने से पहले आपको इन कागजातों की फोटोकॉपी (Xerox) और साथ ही जरुरी कागजातों की ओरिजिनल डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाना होगा –
- आधार कार्ड (पहचान के लिए)
- वोटर आईडी कार्ड / राशन कार्ड (पते के सबूत के लिए)
- कक्षा 10 का पासिंग सर्टिफिकेट (आयु के लिए)
- आवेदक का बैंक पासबुक (जिसमें आपका नाम और अकाउंट नंबर हो)
- आपका रीसेंट पासपोर्ट साइज फोटो
- आपका मोबाइल नंबर (जो बैंक और आधार से लिंक हो)
1 अप्रैल से खाते में आएंगे पैसे
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि भले ही आवेदन फरवरी में लिए जा रहे हैं। लेकिन इस सरकारी योजना का लाभ 1 अप्रैल से मिलना शुरू होगा। यह उन युवाओं के लिए बड़ा सहारा है जो नौकरी की तलाश में हैं।
निष्कर्ष –
अगर आप या आपके परिवार में कोई ऐसा युवा है जो इन शर्तों को पूरा करता है, तो 15 फरवरी 2026 को नजदीकी कैंप में जाना न भूलें। यह सरकार की तरफ से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Banglar Yuva Sathi 2026 (F.A.Qs)
Q1: क्या बांग्लार युवा साथी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
नहीं बांग्लार युवा साथी योजना में आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते है। इस सरकारी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को विधानसभा क्षेत्रों में लगने वाले कैंप में जाकर ही ऑफलाइन तरीके से फॉर्म लेकर उसे भरकर ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
Q2: मुझे स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप मिलती है, क्या में युवा साथी में अप्लाई कर सकता हूँ?
जी हाँ, स्कॉलरशिप पाने वाले छात्र युवा साथी के इस सरकारी योजना के लिए पात्र हैं।
Q3: युवा साथी योजना में फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख क्या है?
बांग्लार युवा साथी योजना में आप 26 फरवरी 2026 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Disclaimer: यह सरकारी योजना की ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी सरकारी घोषणाओं और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। योजना में किसी भी बदलाव के लिए आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी अधिसूचना जरूर चेक करें। हमने यह सरकारी योजना से जुड़ी पोस्ट सिर्फ जानकारी के उद्देशय से लिखा है।
यह पोस्ट भी जरूर पढ़े –